भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 25 जून से उटी में

पत्रकार हित में लिए जाएंगे कई अहम निर्णय

Jun 24, 2022 - 11:13
 0  20
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 25 जून से उटी में

विशेष संवाददाता
रांची। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ 25 जून को उटी में होगा। तीन दिवसीय द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन का 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजधानी रांची से रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम एवं रांची जिला अध्यक्ष पुष्कर महतो कर रहे हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों से ऊटी के लिए 22 जून को रेल एवं हवाई मार्ग से पत्रकार रवाना हो गए हैं। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की सुरक्षा,पत्रकारों के लिए बीमा,पत्रकारों के लिए टोल टैक्स मुक्त व्यवस्था,मेडिकल की सुविधाएं एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश भर के 18 राज्यों के पत्रकार प्रतिनिधि प्रस्ताव पेश करेंगे।राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर की विभिन्न राज्य इकाइयों का भी भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ में विधिवत विलय होना है।ज्ञात हो कि देश के कई स्थापित पत्रकार यूनियन की राज्य इकाइयों का विलय बीएसपीएस में हो चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0