इस्पात महिला विकास सहयोग समिति के तीन दिवसीय मेले का समापन 

यह तीन दिवसीय मेला वर्ष 1988 से हर वर्ष सावन के महीने में आयोजित किया जाता है।

Aug 12, 2024 - 23:07
 0  28
इस्पात महिला विकास सहयोग समिति के तीन दिवसीय मेले का समापन 

रांची : राजधानी के श्यामली कालोनी में इस्पात महिला विकास सहयोग समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेले का  समापन हो गया।  समापन समारोह में मेकॉन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार वर्मा,  सोनी वर्मा, निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार, रश्मि वर्मा, निदेशक (तकनीकी) अमित राज, निक्की राज, निदेशक (परियोजनाएं)  प्रद्युम्न कुमार दीक्षित तथा रुपाली दीक्षित उपस्थित रहे। मेले में लकी ड्रॉ भी निकाला गया। जिसमें कई लोगों ने आकर्षक पुरस्कार जीते। साथ ही, इस अवसर पर बंपर पुरस्कार भी दिया गया। मेले के अंतिम दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जमकर ख़रीदारी की और लजीज व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया। यह तीन दिवसीय मेला वर्ष 1988 से हर वर्ष सावन के महीने में आयोजित किया जाता है। इस मेले के सफलतापूर्वक संचालन में  प्रमिला गुप्ता, विनीता प्रकाश, देवदत्ता साहा, संगीता सिन्हा, निशि चन्द्रा, मोनिका सिंह, अनिता मिणा, राधा कुमारी एवं माला कुमारी का पूर्ण सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0