तीन दिवसीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में 23 जून से

जितेन्द्र ज्योतिषी निर्देशित कोल्हान के अमर शहीद वीर पोटो हो पर आधारित फिल्म 'आदि विद्रोही' पहले स्थान पर चयनित

Jun 5, 2022 - 12:07
 0  6
तीन दिवसीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में 23 जून से

रांची:

राँची/चाईबासा लाइव समूह के संस्थापक जितेंद्र ज्योतिषी द्वारा निर्मित निर्देशित फिल्म ‘आदिविद्रोही’ को जून माह में होने वाले चित्रपट फ़िल्म समारोह के लिये चयनित किया गया है। यह फ़िल्म वर्ष 1831-32 के कोल विद्रोह पर आधारित है। फ़िल्म के पहले स्थान पर चयनित होने पर फ़िल्म के निर्माता निर्देशक जितेंद्र ज्योतिषी ने इसे पूरी टीम की उपलब्धि बताया है।

यह फ़िल्म आगामी 23 -24-25 जून को राजधानी रांची में सरला बिरला विश्वविद्यालय, टाटीसिलवे में होने वाले फ़िल्म फेस्टिवल में बिग स्क्रीन पर प्रदर्षित होगी। इस फ़िल्म की शूटिंग 2020 में चाईबासा और मशहूर सेरेंगसिया घाटी में हुई थी। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में है फ़िल्म के निर्देशक जितेंद्र ज्योतिषी और संदीपिका राय, राहुल शर्मा, रवि वर्मा एवं राकेश पांडे। छायांकन सोलमेंन और संगीत बाबुल का है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0