अगले विधानसभा में 40 से अधिक महिला विधायक होंगी: प्रशांत किशोर

बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्र से कम से कम एक महिला उम्मीदवार को जन सुराज से विधानसभा चुनाव लड़ाया जाएगा, अगले विधानसभा में 40 से अधिक महिला विधायक सदन में बैठेंगी: प्रशांत किशोर

Aug 12, 2024 - 17:24
Aug 12, 2024 - 17:25
 0  44
अगले विधानसभा में 40 से अधिक महिला विधायक होंगी: प्रशांत किशोर

पटना: जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने महिलाओं के चुनाव में भाग लेने को लेकर बड़ी घोषणा की है। महिलाओं को लेकर एकदम स्पष्ट बात रखते हुए कहा कि बिहार में आज की जो परिस्थिति है, उस हिसाब से महिलाओं का मोर्चा बनाना संघठन बनाना, झूठ का कहना कि मैं 30 से 50 प्रतिशत आरक्षण दे दूंगा ये सही नहीं है। जन सुराज में हमलोगों की सोच है कि जिले में कम से कम 1 महिला नेत्री को चुनाव जरूर लड़ाया जाए। अब ये जिम्मेदारी हम सब की है कि बिहार के अलग-अलग जिलों में ऐसी महिलाओं को ढूंढ कर निकालें जो समाज के लिए बेहतर काम कर पाए। आज तक बिहार के इतिहास में किसी भी दल में 30 महिला विधायक नहीं बनी है। हम जन सुराज वाले लोग 40 की बात कर रहे हैं। 

मैं ये प्रस्ताव आप सब बिहार के लोगों के सामने रख रहा हूं कि जन सुराज दल और व्यवस्था के तहत कम से कम 1 महिला नेत्री साथी को अवसर दिया जाए। मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि अगर जिले में 2 अच्छी महिला नेत्री हुई तो इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें नहीं बढ़ाया जाएगा। मैं जो आपको बता रहा हूं इसे जन सुराज के संविधान में शामिल किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0