सूबे के युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा को अज़रबैजान में मिला सम्मान, लोगों ने दी बधाई

अरुण कुमार सिन्हा झारखंड के एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने अपना सिक्योरिटी एजेंसी का कारोबार गिरिडीह से शुरू किया।

Dec 18, 2024 - 01:03
 0  118
सूबे के युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा को अज़रबैजान में मिला सम्मान, लोगों ने दी बधाई

रांची: सूबे के सफल युवा व्यवसायी सह राइडर ग्रुप ऑफ कंपनी के अध्यक्ष अरुण सिन्हा को विदेश की धरती अज़रबैजान में मंगलवार को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। आपको बता दें मंगलवार को रेडियो ऑरेंज की ओर से अवार्ड सेरेमनी अज़रबैजान में आयोजित किया गया था। जिसमें देश के चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया गया। 

जिसमें युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा को भी शामिल किया गया था। जिन्हें उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड राइडर ग्रुप ऑफ कंपनी के 27 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिया गया।


गौरतलब है कि अरुण कुमार सिन्हा झारखंड के एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने अपना सिक्योरिटी एजेंसी का कारोबार गिरिडीह से शुरू किया। आज इनके कार्यालय और व्यवसाय देश के कई राज्यों में फैले हुए हैं। 

उनका नाम झारखंड के सफल उद्यमी के रूप में जाना जाता है। सिन्हा जागरूकता की कमी के कारण होने वाली बेरोजगारी को खत्म करने के मिशन पर हैं। झारखंड में युवाओं को नौकरी लगाने या अपना खुद का उद्यम शुरू करने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण और सलाह प्रदान करना। यह झारखंड के लिए गौरव की बात है कि राज्य के उस उद्यमी को यह पुरस्कार मिला है।


श्री सिन्हा की सफलता पर झारखंड के कई प्रमुख लोगों ने सोशल मीडिया और फोन उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0