जल जमाव की समस्या का निदान हो : झारखंड चैंबर

प्रत्येक वर्ष बरसात के समय पूरा शहर जलमग्न हो जाता है किंतु निगम द्वारा कभी भी गंभीरता से नाला और नाली की सफाई के लिए कोई विशेष अभियान नहीं चलाया जाता।

Aug 23, 2024 - 13:03
 0  53
जल जमाव की समस्या का निदान हो : झारखंड चैंबर

राँची : सेवा सदन पथ और उसके आसपास के क्षेत्र में जल जमाव से उत्पन्न समस्या के स्थाई समाधान के लिए झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर प्रशासक को पत्राचार किया। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के लिए बडी-बडी एजेंसियों को जिम्मेवारी दी गई किंतु चिंतनीय है कि आज भी रांची में ड्रेनेज सिस्टम डैमेज है।

चैंबर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष बरसात के समय पूरा शहर जलमग्न हो जाता है किंतु निगम द्वारा कभी भी गंभीरता से नाला और नाली की सफाई के लिए कोई विशेष अभियान नहीं चलाया जाता। परिणामस्वरूप निगम को एक भारी भरकम टैक्स अदायगी करनेवाले शहर के टैक्सपेयर्स दूषित जल जमाव के बीच जीवनयापन करने के लिए विवश हैं। दूषित जल जमाव के कारण तेजी से मच्छर पनप रहे हैं और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।

नगर प्रशासक को प्रेषित पत्र में चैंबर द्वारा कहा गया कि सेवा सदन पथ और इसके आसपास के क्षेत्र की गलियों में जल-जमाव से स्थानीय व्यवसायी परेशान हैं। सेवा सदन पथ का दूषित पानी, इसके अतिरिक्त वर्षा जल निकासी की उपयुक्त सुविधा नहीं होने के कारण इस क्षेत्र में अवस्थित दुकानें और घर जलमग्न हैं जिससे इस क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। क्षेत्र में जल जमाव होने से इस क्षेत्र का व्यवसाय पूरी तरह बंद हो गया है और व्यापारियों को लाखों रूपये का नुकसान अतिरिक्त बोझ हो गया है। इस मार्ग में पूरे राज्य से मरीज सेवा सदन अस्पताल में ईलाज के लिए आते हैं। साथ ही श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं दो धर्मशाला सहित सैकडों दुकानों में पानी घुस जाता है जो असहनीय कष्ट देता है। आग्रह किया गया कि सेवा सदन पथ से जल निकासी के लिए निगम द्वारा युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जाय।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0