डाक विभाग ने किया राखी के विशेष लिफाफे की बिक्री और पोस्टिंग की व्यवस्था

ये लिफाफे केवल ₹10/- की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध हैं, जो राखी को सुरक्षित और सही समय पर भेजने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं।

Aug 9, 2024 - 00:04
 0  47
डाक विभाग ने किया राखी के विशेष लिफाफे की बिक्री और पोस्टिंग की व्यवस्था

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर, रांची डाक मंडल के अंतर्गत जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, वारिष्ठ डाक अधिक्षक,रांची मंडल की ओर से यह सुचित किया जा रहा  है कि राखी के विशेष लिफाफों की बिक्री शुरू कर दी गई है। ये लिफाफे केवल ₹10/- की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध हैं, जो राखी को सुरक्षित और सही समय पर भेजने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं।

इस अवसर पर, रांची जीपीओ (मुख्य डाकघर) और रांची मंडल के विभिन्न डाकघरों में राखी के लिफाफों की पोस्टिंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत, राखी भेजने वालों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी ताकि उनकी राखी समय पर उनके गंतव्य तक पहुँच सके।

सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने भाई-बहनों को इस रक्षाबंधन पर अपनी स्नेह भरी राखी भेजें। रांची डाक मंडल आपके इस पवित्र पर्व को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0