प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता नए भारत को देख रही.....प्रदीप वर्मा

सबका साथ, सबका विकास नारा नहीं सच्चाई है।

Jun 11, 2025 - 16:44
 0  142

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज मोदी सरकार के 11 साल, बेमिसाल  के अवसर पर लातेहार में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

डॉ वर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। आज का भारत आत्म निर्भर भारत है, स्वाभिमानी भारत है,सशक्त भारत है मजबूत भारत है। देश की जनता इस नए भारत को नजदीक से देख रही। 

डॉ वर्मा ने कहा कि आज गांव , गरीब किसान से संबंधित कल्याणकारी योजनाएं, राजनीतिक  नारेबाजी नहीं बल्कि धरातल पर उतरने वाली सच्चाई है।

कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के स्वभाव में यह नहीं है।सबका साथ सबका विकास एक दर्शन के रूप में स्थापित हो गया है।

कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का चतुर्दिक विकास दुनिया को अचंभित कर रहा है। शताब्दी की सबसे बड़ी महामारी कोविड में भी भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूती से खड़ा रहा क्योंकि प्रधानमंत्री इस राष्ट्र के प्रथम सेवक बने रहे।

कहा कि कोविड महामारी में भी कोई गरीब भूखा न सोए इसकी चिंता मोदी जी ने की।देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज आज भी दिया जा रहा। 140 करोड़ जनता को 220 करोड़ वैक्सीन लगाए गए।इतना ही नहीं भारत ने विश्व बंधुत्व और मानवता की सेवा की मिशाल प्रस्तुत करते हुए वैक्सीन मैत्री के माध्यम से 160 देशों को वैक्सीन दिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत के कोविड प्रबंधन की सराहना की।

विकास की चर्चा करते हुए कहा कि भारत तेजी से सड़क,बिजली, स्वास्थ्य,रेल ,हवाई सेवा ,हाइवे पर तेजी से आगे बढ़ रहा। फोर लेन, सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछ रहा,भारतमाला, एक्सप्रेसवे जैसी योजनाएं धरातल पर उतर रही।देश में 35 किलोमीटर राजमार्ग प्रति दिन बन रहे।

आज एम्स की संख्या बढ़ रही,हवाई अड्डे बढ़ रहे ,जबकि यूपीए सरकार पैसे का रोना रोती थी।कर्ज लेकर भी भ्रष्टाचार करती रही।

कहा कि आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया।देश की जीडीपी सबसे तेजी से बढ़ रही। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

कहा कि दूसरी ओर भारत का स्वाभिमान सम्मान बढ़ा है।आज मोदी जी के नेतृत्व में उग्रवाद आतंकवाद को करारा जवाब मिल रहा।ऑपरेशन सिंदूर  के दौरान पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों को धूल में मिलाने का काम भारत की सैन्य शक्ति  ने किया है।परमाणु धमकी को नजरअंदाज करते हुए भारत ने आतंकवाद को करारा जवाब दिया।

कहा कि भारत के स्वदेशी रक्षा उपकरणों ने दुनिया को चौंकाया है।विश्व समुदाय को भारत की रक्षा शक्ति पर भरोसा बढ़ा है। भारत का रक्षा व्यापार आज 34 गुना बढ़ा है।

कहा कि मोदी सरकार ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत करते हुए गुलामी के चिन्हों को मिटाने की कोशिश की है। कानून के बदलाव करते हुए अब दंड संहिता न्याय संहिता के रूप में परिवर्तित हुई है।

कहा कि मोदी सरकार ने विकास के साथ देश की सोच में मौलिक बदलाव किया है। नई शिक्षा नीति से देश की शिक्षा व्यवस्था स्वदेशी मूल्यों पर आधारित है।

कहा कि आज का भारत दुनिया को नई दिशा दे रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0