माह ए रमजान एकता व भाईचारगी की सीख देता है: सुबोधकांत सहाय

राष्ट्रीय एकता अभियान का दावत ए इफ्तार आयोजित, अमन व शांति के लिए रोजेदारों ने मांगी दुआ

Apr 7, 2024 - 14:01
 0  18
माह ए रमजान एकता व भाईचारगी की सीख देता है: सुबोधकांत सहाय

राष्ट्रीय एकता अभियान द्वारा मिलन पैलेस (क्लब रोड) रांची में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन रविवार शाम को किया गया। जिसमें मौजूद रोजेदारों ने अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। कार्यक्रम में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। कांग्रेस के सभी बड़े नेता समेत हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के गणमान्य शामिल हुए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि माह ए रमजान एकता व भाईचारगी की सीख देता है। हमें मिल जुलकर सभी त्योहार मनाना चाहिए और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। सामूहिक इफ्तार से आपसी मोहब्बत और भाईचारा का माहौल बनता है।
इस मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राष्ट्रीय एकता अभियान के महासचिव सुनील सहाय, अनादि ब्रह्म, राकेश सिन्हा,विनय सिंह दीपू, आलोक कुमार दुबे, राजेश गुप्ता छोटू, शहजादा अनवर,सुरेंद्र सिंह, दीपक लाल, रोहित सिन्हा,सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकील उर रहमान, झारखंड मुस्लिम मजलिस मुशाविरत के कनवीनर खुर्शीद हसन रूमी, मस्जिद जफरिया के इमाम मौलाना तहजीब उल हसन रिजवी, झामुमो नेता अंतु तिर्की, अंजुमन के पूर्व अध्यक्ष इबरार अहमद, केबी अकेडमी के निदेशक डॉक्टर असलम परवेज, सैयद नेहाल अहमद, सर्व धर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो इस्लाम, कांग्रेस के सीनियर लीडर मंजूर अहमद अंसारी, अनवार अहमद अंसारी इरबा, नफीसुल आविदीन, मो नसीम, मुख्तार खान लालू, औरंजेब खान, एडवोकेट मासूम खान, एडवोकेट मुमताज खान, समाजसेवी खालिद उमर, मो फारूक, समेत शहर और आसपास के गणमान्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0