विधायक ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान की राशि सौंपी

मौके पर विधायक ने कहा कि जनता के हर सुख दुःख में साथ हैं। हमारी सरकार हमेशा जनता को सहयोग करने के लिए तत्पर है।

Sep 9, 2024 - 00:42
 0  32
विधायक ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान की राशि सौंपी

रांची/नामकुम: खिजरी के विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान राहत कोष के तहत खिजरी विधान सभा क्षेत्र के नौ व्यक्तियों को कुल पांच लाख पैंसठ हजार रुपये का लाभ दिलाया गया। 

 रविवार को लुपुंगटोली में विधायक श्री कच्छप ने लाभुकों को चेक सौंपा। मौके पर विधायक ने कहा कि जनता के हर सुख दुःख में साथ हैं। हमारी सरकार हमेशा जनता को सहयोग करने के लिए तत्पर है। 
लाभुकों में मनोरमा पांडेय, टाटीसिलवे को  पचास हजार, मोहरी देवी, चिलदाग को एक लाख, संजय कुमार सिंह, बुकबुका को एक लाख, विरेन्द्र कुमार, धुर्वा को पचास हजार, निकोदिम भुटकुंवार डोकाद पचास हजार, श्रवण कुमार नायक कुच्चू चालीस हजार, मिनी देवी करमा को पचहत्तर हजार, रुत खलखो, टुटीहारा पचास हजार तथा गुलशन कुमार धुर्वा को पचास हजार दिया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो, ओरमांझी प्रखंड महिला अध्यक्ष अनीता देवी, अनगड़ा प्रखंड महिला अध्यक्ष सरिता देवी, रेशमा देवी, समीम अंसारी, दशरथ पहान, पंचु तिर्की, बबलू लकड़ा, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक सहित अन्य  उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0