रक्षा राज्य मंत्री ने भाजपा रांची महानगर एवं सभी मंडल के नवनियुक्त पदधारियों को किया सम्मानित

भाजपा एक परिवार है और हम सब लोग एक परिवार के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं : संजय सेठ

Aug 13, 2024 - 01:45
 0  31
रक्षा राज्य मंत्री ने भाजपा रांची महानगर एवं सभी मंडल के नवनियुक्त पदधारियों को किया सम्मानित

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने सोमवार को रांची महानगर की भाजपा की नई टीम एवं 19 मंडलों के नवनियुक्त मंडल  अध्यक्षों को  अपने आवास पर  सम्मानित किया। सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने कहा भाजपा एक परिवार है और हम सब लोग एक परिवार के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हम सब एक कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो  जिम्मेवारी देती है, हम सब उस जिम्मेवारी  का निर्वहन करते हैं।  इसलिए हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 
इस अवसर पर कांके विधायक  समरी लाल, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू  महामंत्री बलराम सिंह ,जितेंद्र वर्मा,  युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह सहित रांची महानगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं 19 मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0