ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कोयलांचल में दिखा असर

हड़ताल को लेकर रोहिणी, केडीएच, डकरा, चुरी परियोजना में सीआईएसएफ जवान तैनात किये गये थे।

Jul 9, 2025 - 22:48
 0  37
ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कोयलांचल में दिखा असर

खलारी : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का खलारी में व्यापक असर दिखा। क्षेत्र के सभी बैंक, कोयला खदान, कई ऑफिस बंद रहे। वहीं एनके एरिया के सभी परियोजना के कोयला खदानों में उत्पादन प्रभावित रहा। एनके एरिया के संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के प्रतिनिधि सुबह से ही सभी परियोजना में हड़ताल के सफल बनाने के सड़क पर उतरे।


कई कामगारों ने हाजरी बनायी, लेकिन कार्य नही हुआ। हड़ताल को लेकर रोहिणी, केडीएच, डकरा, चुरी परियोजना में सीआईएसएफ जवान तैनात किये गये थे। वहीं पुरनाडीह परियोजना में एसआईएसएफ जवान तैनात किये गये थे। वहीं जीएम यूनिट सहित अन्य इमरजेंसी सेवाओ में भी हड़ताल का असर दिखा।
हड़ताल शत-प्रतिशत सफल रहा संयुक्त मोर्चा
एनके एरिया संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को एनके एरिया में शत-प्रतिशत सफल बताया है। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि पूरे देश के मजदूरों ने हड़ताल के समर्थन में जबरदस्त तरीके से आंदोलन में अपनी पुरी सहभागिता निभाई है। खासकर कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों ने हड़ताल के समर्थन में रहे। कोयला खदानों में एक भी उत्पादन नही हुआ है। मोर्चा के नेताओं ने सभी कामगारो से अन्य पाली में भी इसी तरह हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
हड़ताल के समर्थन में उतरे रैयत विस्थापित मोर्चा
हड़ताल के समर्थन में रैयत विस्थापित मोर्चा ने भी अपना समर्थन दिया था। हड़ताल को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा के काफी संख्या में कार्यकर्ता सभी परियोजना में डटे रहे और घूम-घूम कर हड़ताल को सफल बनाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0