बजट  की  निर्धारित  राशि पूर्ण रूप से कैसे  खर्च  हो  इस  पर  मन्थन करे  सरकार

बजट  पर आम जनता का सुझाव ले अच्छी बात  मग़र  बजट की राशि 100 प्रतिशत खर्च  करना  बड़ी बात।

Jan 6, 2025 - 23:13
 0  54
बजट  की  निर्धारित  राशि पूर्ण रूप से कैसे  खर्च  हो  इस  पर  मन्थन करे  सरकार

आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक  प्रत्याशी  विजय शंकर नायक  ने आम जनता से बजट के लिए  सुझाव  आमंत्रित  हेतु  पोर्टल व मोबाइल  एप मुख्य मंत्री द्वारा लांच करने पर कहा कि जनता से सुझाव  लेना अच्छी  बात  है मगर  सुझाव  को ज्यादा  से ज्यादा  बजट मे सम्मलित  करना बहुत  महत्वपूर्ण  है ।पिछले वितिय वर्ष   2024-2025 मे सरकार  को जनता की ओर से से 721  सुझाव  प्राप्त  हुए थे जिसमे मात्र  21 सुझाव  को ही बजट मे शामिल  किये गये जो सराहनीय  नही है ।
नायक ने आगे कहा कि पूर्वर्ती  भाजपा सरकार  के द्वारा  बजट की निर्धारित  राशि को खर्च  नही कर केंद्र  सरकार  को सरेंडर  करने की निति जो अब झारखंड  की परम्परा बन गई है और हेमंत सरकार  भी वही निति पर चलने का कार्य  कर रही है जिससे राज्य  का सर्वांगीण  चहँमुखी विकास  नही हो पा रहा है जो दुखद  पहलू है । इन्होने  राज्य  के मुख्य मंत्री  हेमंत  सोरेन  से इस निति और परम्परा से हट कर कार्य  करने का सलाह देते हुए  कहा कि वे ऐसा कार्य संस्कृति  को डेवलप करे जिसमे 100 प्रतिशत  बजट की राशि खर्च  हो और  इसके लिए  सभी विभागों के प्रधान सचिवों  को स्पष्ट निर्देश जारी करे की अगर कंडकित बजट की राशि पूर्ण रुप से खर्च  नही किये जायेंगे तो उन विभागों के सचिवों पर विभागीय कार्रवाई कर  उन्हे  सनटींग पोस्ट  पर पदस्थापित  किये जायेगें तब ही पुरानी बजट की राशि नही खर्च  करने की भाजपा की परम्परा  को समाप्त  किये जा सकेंगे ।
नायक ने यह  भी बताया कि जल्द ही  17 जनवरी से पूर्व   आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच  की ओर से उन्हे  बजट  मे शामिल  करने के लिए राज्यहित  के लिए सुझाव भेजा जायेगा और उनसे अनुरोध  भी किया जायेगा कि मंच के सुझावों को ज्यादा से  ज्यादा  सम्मलित  करने का कार्य  किया जाए ताकि राज्य  का चहुँमखी समग्र विकास  हो सके ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0