हेमंत सोरेन द्वारा दर्ज FIR फ़र्ज़ी, जाँच हो: बाबूलाल मरांडी

FIR में हेमंत सोरेन ने अपने आप को साहेबगंज विधानसभा का विधायक बताया, जबकि वो बरहेट से है विधायक। साहेबगंज नाम से कोई विधानसभा क्षेत्र राज्य में नहीं है।

Jan 31, 2024 - 17:42
 0  9
हेमंत सोरेन द्वारा दर्ज FIR फ़र्ज़ी, जाँच हो: बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा तथाकथिक FIR पर प्रतिक्रिया दी है। बाबूलाल ने कहा कि ईडी के कुछ अफसरों के ऊपर एसटी-एससी एक्ट के तहत एसटी-एससी थाना में FIR दर्ज किया है। हेमन्त सोरेन इतना डरे हुए हैं कि अपना सुध बुध भी खो चुके हैं । जो उनके लिए काम कर रहे हैं वे भी अपना सुध बुध खो चुके हैं।

FIR की प्रथम पंक्ति में ही गलतियां है। दर्ज FIR के अनुसार हेमंत सोरेन अपने आप को साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र का विधायक बता रहे हैं। लेकिन झारखंड में साहेबगंज नाम का कोई विधानसभा क्षेत्र ही नहीं है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि FIR ही फ़र्ज़ी है। क्योंकि हेमन्त सोरेन जी को अपना विधानसभा बरहेट के जगह साहेबगंज बताना, FIR की फर्जीवाड़ा को बताता है। FIR पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है। कहा कि डीजीपी एवं पुलिस अधिकारी इस FIR की सत्यता की जांच करें। इससे यह साफ़ हो जाएगा कि सचमुच में हेमन्त सोरेन ने FIR किया है या उनके नाम से किसी और ने FIR किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि उनके यहां फर्जीवाड़ा का पहले भी रिकॉर्ड रहा है। मुझे स्मरण है शिबू सोरेन जी के समय एक बार 2-3 लोगों को एक जगह टिकट दिया गया और चुनाव लड़ गए थे।बाद में बोला गया कि फॉर्म में फ़र्ज़ी हस्ताक्षर किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0