दृष्टिहीन बच्चों को तिरंगा का महत्व बतानेवाली फ़िल्म " तिरंगा क्या है" हुई रिलीज़

ब्रिगेडियर बिरेन्द्र सिंह जामवाल और कर्नल जेके सिंह निर्मित फिल्म "तिरंगा क्या है" हुई रिलीज । फिल्म साढ़े आठ मिनट की है और यह विशेष और अन्य बच्चों को प्रेरित करेगा कि बच्चे तमाम बाधाओं के बावजूद सब कुछ कर सकते हैं। इससे बच्चों का मनोबल भी बढ़ेगा।

Aug 18, 2024 - 21:30
Aug 18, 2024 - 21:32
 0  19
दृष्टिहीन बच्चों को तिरंगा का महत्व बतानेवाली फ़िल्म " तिरंगा क्या है" हुई रिलीज़

रांची : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा ब्रिगेडियर बिरेन्द्र सिंह जामवाल और कर्नल जेके सिंह द्वारा निर्मित लघु फिल्म "तिरंगा क्या है" वेटरन ऑर्गनाईजेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष सुबेदार मेजर मुकेश कुमार के सौजन्य से रविवार को जगरनाथ बैंक्विट हॉल में आयोजित समारोह में रिलीज की गई।

यह फिल्म तिरंगा और विशेष बच्चों पर आधारित है। इस फिल्म में कर्नल जेके सिंह ने उन खास प्यारे दुलारे बच्चों को, जो देख नहीं पाते, उन्हें तिरंगा ध्वज का महत्व और तिरंगे के सभी रंगों को स्वाद, ध्वनि और गंध के रास्ते से समझाया। यह फिल्म साढ़े आठ मिनट की है और यह विशेष और अन्य बच्चों को प्रेरित करेगा कि बच्चे तमाम बाधाओं के बावजूद सब कुछ कर सकते हैं। इससे बच्चों का मनोबल भी बढ़ेगा। यह साबित करता है कि तिरंगे की खासियत ही कुछ ऐसी है कि वह हर दिल में उतर सकता है। इस फिल्म में मेजर जेनरल असीम कोहली, नीतिका सिंह, शाम्भवी जामवाल, अभिषेक सेन गुप्ता और संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान है। यह कार्यक्रम सुबेदार मेजर मुकेश कुमार अध्यक्ष, एमपी सिन्हा सचिव, योगेन्द्र प्रसाद कोषाध्यक्ष, संजीत सिंह प्रवक्ता और विशेष तौर पर मिथिलेश प्रसाद, संचालक बैंक्विट हॉल के सहयोग से संपन्न हुआ। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कर्नल जेके सिंह के सराहनीय प्रयास और उत्कृष्ट मंच संचालन की  प्रशंसा की। रक्षा राज्य मंत्री ने झारखंड के पूर्व सैनिकों के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0