जीवन पर्यन्त श्रमिक हित के लिए समर्पित राणा संग्राम सिंह का जुझारू व्यक्तित्व अविस्मरणीय : सुबोधकांत सहाय 

एचईसी के श्रमिकों के हितों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उनकी कार्यशैली और उनका जुझारूपन अनुकरणीय व अविस्मरणीय है।

Sep 7, 2024 - 22:50
 0  43
जीवन पर्यन्त श्रमिक हित के लिए समर्पित राणा संग्राम सिंह का जुझारू व्यक्तित्व अविस्मरणीय : सुबोधकांत सहाय 

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राष्ट्रीय स्तर के श्रमिक संगठन इंटक के वरिष्ठ नेता और हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.सिंह जीवन पर्यंत श्रमिक हितों के संरक्षण के लिए संघर्षरत रहे। खासकर एचईसी के श्रमिकों के हितों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उनकी कार्यशैली और उनका जुझारूपन अनुकरणीय व अविस्मरणीय है।

विशेषकर  एचईसी क्षेत्र के लोकप्रिय श्रमिक नेता के रूप में उनकी पहचान युगों-युगों तक बनी रहेगी। 
श्री सहाय ने कहा कि एचईसी कारखाना के जीर्णोद्धार और यहां के श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ मिलकर काम करने का कई बार सौभाग्य रहा। उन्होंने श्रमिक हित संरक्षण को सर्वोपरि समझते हुए कभी प्रबंधन के साथ समझौता नहीं किया।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0