उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया पोषण रथ रवाना

1-30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया गया है। पोषण रथ के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उचिव पोषण के संबंध में जागरुक किया जायेगा।

Sep 9, 2024 - 23:50
 0  27
उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया पोषण रथ रवाना

रांची: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ रवाना किया। इस अवसर पर  अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वरनाथ आलोक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मीना कुमारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।


 इस दौरान सहायक समाहर्त्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी, रांची  आदित्य पांडेय, सीडीपीओ एवं संबंधित पदाधिकारी/कर्मी भी उपस्थित थे। 

उपायुक्त श्री  सिन्हा ने बताया कि 1-30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया गया है। पोषण रथ के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उचिव पोषण के संबंध में जागरुक किया जायेगा। जहां भी गर्भवती, धात्री महिलाएं एवं नवजात शिशु हैं, सभी को उचित मात्रा में पोषण मिले यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर उचित पोषक तत्व वाले आहार एवं दवाइयां महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को उपलब्ध हो इसे लेकर लोगों को जागरुक किया जायेगा। 

उपायुक्त ने कहा कि पोषण अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग एवं जिला समाज कल्याण द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि संतुलित आहार की जानकारी के साथ -साथ पोषाहार समय पर महिलाओं एवं शिशु को उपलब्ध हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0