हँसुए से ससुर को काटकर मार डाला, फिर बहू ने थाने में कर दिया सरेंडर

झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में बहू (पुत्रवधू) ने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.

Aug 20, 2024 - 02:41
 0  71
हँसुए से ससुर को काटकर मार डाला, फिर बहू ने थाने में कर दिया सरेंडर

झारखंड के साहिबगंज जिले में पारिवारिक विवाद में एक दर्दनाक घटना को अंजाम देने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसारराजमहल थाना क्षेत्र में बहू ने अपने ही ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हत्या का कारण ज़मीन विवाद बताया जा रहा है. पुश्तैनी जमीन को लेकर अक्सर ससुर-बहू के बीच विवाद होता रहता था. आखिरकार बहू ने ससुर पर हंसुए से वार कर उसकी जान ले ली. ये मामला राजमहल के प्राणटोला जामनगर का है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुश्तैनी जमीन को लेकर था विवाद

प्राण टोला के रहनेवाले विभूति मंडल (75 वर्ष) का पुत्र गोविंद मंडल काम के सिलसिले में बाहर रहता है. उसकी पत्नी रीना देवी (35 वर्ष) का अपने ससुर से विवाद होता रहता था. विभूति मंडल दोपहर में भोजन करने के बाद घर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था. उसी वक्त पुश्तैनी जमीन को लेकर बहू से उसका विवाद हो गया. इसी बीच गुस्से में बहू ने कुर्सी पर बैठे ससुर पर हंसुआ से पीछे से वार कर दिया. इससे उसका गला कट गया और वहीं गिर गया. काफी खून बहने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा गया

ससुर की हत्या करने के बाद आरोपी बहू रेणु देवी ने राजमहल थाना पहुंचकर सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया. घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, राधा नगर थाना प्रभारी निलेश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0