गणतंत्र दिवस परेड से लौटे कैडेटों को कमांडिंग ऑफिसर ने मोमेंटो और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया

Feb 12, 2024 - 10:59
 0  12
गणतंत्र दिवस परेड से लौटे कैडेटों को कमांडिंग ऑफिसर ने मोमेंटो और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया

गया। अनुग्रह पुरी कॉलोनी स्थित 6 बिहार बटालियन एनसीसी कार्यालय में गणतंत्र दिवस परेड, दिल्ली से लौटे कैडेटों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस मौके पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमके शुक्ला ने कैडेटों को मोमेंटो और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमके शुक्ला ने कहा कि रिपब्लिक डे कैंप में शामिल होना हर कैडेट्स का सपना होता है इसके लिए कैडेट्स लगातार कड़ी मेहनत कर इस कैंप में शामिल होते हैं मुझे खुशी है कि इस बार 2024 में 6 बिहार बटालियन के 6 एनसीसी कैडेट्स राजपथ परेड में शामिल होकर अपने बटालियन कॉलेज और जिला का नाम रौशन किया मैं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।इस मौके पर सुबेदार मेजर अम्लेनंदु मंडल, सुबेदार संतोष कुमार, सीटीओ डॉ संजय तिवारी सहित पीआई स्टाफ मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0