जुमार नदी में डूबे छात्र पीयूष का शव मिला

स्कूल के हॉस्टल से चार-पांच लड़के निकल कर नहाने के लिए जुमार नदी गए हुए थे, जहां यह हादसा हो गया था।

Aug 12, 2024 - 18:35
 0  53
जुमार नदी में डूबे छात्र पीयूष का शव मिला

राजधानी रांची के प्रतिष्ठित स्कूल मनन विद्या के छात्र की कल जुमार नदी में डूबने से मौत हो गई थी। हालांकि एनडीआरएफ की टीम ने आज मृतक छात्र पीयूष का शव बरामद कर लिया है। एनडीआरएफ की मानें तो पीयूष का शव डूबने वाले स्थान से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर बरामद हुआ है। कल से ही एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी। इसके साथ ही स्थानीय गोताखोर भी पीयूष की तलाश में जुटे हुए थे।

गौरतलब है कि स्कूल के हॉस्टल से चार-पांच लड़के निकल कर नहाने के लिए जुमार नदी गए हुए थे, जहां यह हादसा हो गया था।
हालांकि दबे जुबान में कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह सभी बच्चे हॉस्टल से भाग रहे थे उसी क्रम में नदी पार करने के चक्कर में एक छात्र डूबने लगा, जिसे बचाने में पीयूष भी डूब गया और उसकी मौत हो गई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है की आख़िर ऐसी कौन सी मजबूरी रही होगी की ये सभी बच्चे हॉस्टल से भागने की सोचे। जानकारी के अनुसार पीयूष बिहार के गया जिले का रहने वाला है उसके पिता एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0