आगामी 8 जून को पटना के बापू सभागार में होगा अखिल भारतीय सूढ़ी (वैश्य) समाज का महासम्मेलन:-मनोज

आगामी 8 जून को पटना के बापू सभागार में होगा अखिल भारतीय सूढ़ी (वैश्य) समाज का महासम्मेलन

Apr 16, 2025 - 17:10
 0  47
आगामी 8 जून को पटना के बापू सभागार में होगा अखिल भारतीय सूढ़ी (वैश्य) समाज का महासम्मेलन:-मनोज

गया । अखिल भारतीय सूढ़ी (वैश्य) संगठन की बैठक फतेहपुर के कथाडीह स्थित एक स्कूल में हुई।जिसमें सूढ़ी समाज के कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस बैठक में संगठन के मगध प्रमंडल संयोजक मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सूढ़ी (वैश्य) संगठन के मगध प्रमंडल संयोजक मनोज कुमार ने कहा कि सूढ़ी जाति को अति पिछड़ा में शामिल करने तथा बिहार में अपनी राजनीतिक दावेदारी मजबूत करने के उद्देश्य से 8 जून 2025 को पटना के बापू सभागार में अखिल भारतीय सूढ़ी (वैश्य) समाज का महासम्मेलन होगा। जिसमें पूरे प्रदेश के सूढ़ी समाज के लोग एकत्रित होंगे।दूसरी तरफ बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।नई कमेटी में अखिल भारतीय सूढ़ी (वैश्य) संगठन का गया जिला संयोजक दिलीप कुमार,सह संयोजक अजय कुमार,सह संयोजक अविनाश कुमार,कोषाध्यक्ष राजदेव प्रसाद को बनाया गया।इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों ने माला पहना कर बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0