झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आंदोलनकारी 24 अगस्त को राँची में जुटेंगे

मांगों को लेकर करेंगे संकल्प सभा 

Aug 23, 2024 - 22:21
 0  56
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आंदोलनकारी 24 अगस्त को राँची में जुटेंगे

रांची:  झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शहर के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष शनिवार को संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। सभा में भाग लेने के लिए शुक्रवार से ही लोग रांची पहुंचने लगे हैं। आंदोलनकारियों को डोरंडा स्थित कार्यालय में ठहरने की व्यवस्था की गई है।  जबकि अलग-अलग प्रमंडल से  जत्था बनाकर आने वाले आंदोलनकारी गण 24 अगस्त को अहले सुबह 4 बजे से पूर्वाह्न 11बजे तक कार्यक्रम स्थल बापू वाटिका पहुंच जाएंगे।
उक्त जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी। उन्होंने बताया कि संकल्प सभा में हजारों की संख्या में आंदोलनकारी अपने परंपरागत अस्त्र-शस्त्र ,वाद्य यंत्र एवं पारंपरिक वेशभूषा में आएंगे। उन्होंने कहा कि  झारखंडियों एवं आंदोलनकारी के समक्ष अलग पहचान की ही संकट नहीं, बल्कि रोजी रोजगार नियोजन,  सम्मान पेंशन राशि एवं जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करना सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष तेज करना है। 
    केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी  सरकार के समक्ष अपनी मांगों को एवं अलग राज्य के मूल्यों को स्थापित करने के लिए बाध्य हुए हैं राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में आंदोलनकारी को पेंशन देने का वादा किया था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को आंदोलनकारियों के अधिकारों की रक्षा की गूंज पूरे राज्य में गूंजेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0