श्रीश्री पंचमुखी मन्दिर सेवा समिति द्वारा पंचमुखी हनुमान मन्दिर का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया

Mar 14, 2022 - 12:38
 0  11
श्रीश्री पंचमुखी मन्दिर सेवा समिति द्वारा पंचमुखी हनुमान मन्दिर का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया

रांची। एचईसी परिसर स्थित सेक्टर 2 में श्री श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का 39 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
मन्दिर के मुख्य पुजारी गोविंद उपाध्याय द्वारा पंचमुखी हनुमान जी को नये वस्त्र के साथ विशेष श्रृंगार किया गया। इस मौके पर मौजूद भक्तों के समक्ष पूजा एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का भी वितरण किया गया
इस अवसर पर मन्दिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदर्शन सिंह एवं सचिव एचएन सिंह ,अमरनाथ सिंह,रामशंकर प्रसाद,कोषाध्यक्ष रणजीत, निशांत,प्रशांत,पंकज,आर्य प्रताप सिंह, अजय,गुड्डू,
सेठ,आनन्द,बिजेंद्र सहित अन्य श्रद्धालु गण उपस्थित थे।
सन्ध्या पूजा आरती के उपरांत महाभोग खीर प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम का समापन होली संगीत / मिलन से किया गया। उक्त जानकारी मंदिर समिति के अमरनाथ सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0