पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 दिवसीय "ग्रीन कॉर्नर वार्षिक बिक्री सह प्रदर्शनी" का हुआ समापन

इस प्रदर्शनी में अंथरियम, एग्लोनीमा, बोंजाई, जेन गार्डन एव ऑर्ने, मेंटल प्लांट्स के कई वेराइटी के इंडोर प्लांट यहां देखने को मिला । पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इंडोर प्लांट और आउटडोर प्लांट्स भी लोगों को काफी पसंद आया ।

Aug 17, 2024 - 20:28
 0  40
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 दिवसीय "ग्रीन कॉर्नर वार्षिक बिक्री सह प्रदर्शनी" का हुआ समापन

राँची : कांके रोड स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट,सी ब्लॉक, फ्लैट 103 में स्वंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय पर्यावरण संरक्षण अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीन कॉर्नर वार्षिक बिक्री सह प्रदर्शनी का समापन धूम धाम से किया गया। पर्यावरण प्रेमी जुली अग्रवाल ने अपने पर्यावण प्रेम के प्रति ग्रीन कॉर्नर के माध्यम से लोगो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर यह प्रदर्शनी लगाई थी।

इस प्रदर्शनी में लोग अपने घर और ऑफिस को सजाने संवारने के लिए  इंडोर और आउटडोर पोधे के मनमोहक कलेक्शन को भी खरीदा। 

इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से जुली अग्रवाल ने कहा कि घर में कार्पेट, क्लीनर, पेंट, इंक काफी चीज़े होती है जो घर की हवा में पॉल्यूशन पैदा करती है। घर में लगे पौधे इन पॉल्यूशन पैदा करने वाली चीजों के असर को कम करता है और घर की हवा को शुद्ध करता है। साथ ही साथ यह रात में सोते समय अपना अधिकांश काम करता है, हवा से कार्बन डाइऑक्साइड निकालता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है जिसके परिणामस्वरूप बेहतर नींद आती है।

जय श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में अंथरियम, एग्लोनीमा, बोंजाई, जेन गार्डन एव ऑर्ने, मेंटल प्लांट्स के कई वेराइटी के इंडोर प्लांट यहां देखने को मिला । पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इंडोर प्लांट और आउटडोर प्लांट्स भी लोगों को काफी पसंद आया ।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका जी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शंभू प्रसाद अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, प्रीति गर्ग,अनामिका सिंह, पारिषा अग्रवाल,मोनू सोध।नी, आशुतोष द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0