टेक उदय 2.0 - वार्षिक टेक फेस्ट में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने दिल्ली में 31 अगस्त, 2024 को आयोजित ’टेक उदय 2.0 - वार्षिक टेक फेस्ट ’में अपनी अमिट छाप छोड़ी। कक्षा 12वीं के अतिशय सिंह ने ‘टेक टॉक वाद-विवाद प्रतियोगिता’ में प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 8वीं के वत्सल आर्य और सलज शेखर ने जूनियर श्रेणी के ’लाइन फॉलोअर रोबोट प्रतियोगिता’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं के अमृत राज पांडेय, श्लोक सिंह और कनव सिंह ने भी ’माइनक्राफ्ट प्रतियोगिता’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी तकनीकी कुशलता की सराहना की, जो 21वीं सदी के शिक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य गुण है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0