चेंबर चुनाव के लिए टीम धीरज तनेजा ने किया जनसंपर्क
नवल किशोर सिंह
रांची : चेम्बर चुनाव 2021-22 के प्रचार के क्रम में टीम धीरज ने मंगलवार को अपर बाजार क्षेत्र के पुस्तक पथ, रणधीर प्रसाद स्ट्रीट, कुंजलाल स्ट्रीट, श्रद्धानन्द रोड का भ्रमण किया और व्यवसायियों से संपर्क साधा। टीम के सदस्यों ने व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही ट्रेड लाइसेन्स, बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था व अन्य व्यावसायिक जटिलताओं से संबंधित परेशानियों के निराकरण लिए और भी शक्ति एवं सामंजस्य के साथ काम करने की प्रतिबद्धता दर्शायी।
धीरज तनेजा ने व्यापारियों को उनकी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु प्रत्येक स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनसंपर्क के दौरान अपर बाजार क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने टीम धीरज को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही|
पदयात्रा में टीम धीरज के धीरज तनेजा, किशोर मंत्री, राहुल मारू, आदित्य मल्होत्रा के अलावा बाजार क्षेत्र के कई व्यापारी शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
