कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना शिक्षक दिवस

Sep 6, 2024 - 00:20
 0  44
कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना शिक्षक दिवस

राँची : कैंब्रिज ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया.  सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई . इस दौरान  कैंब्रिज स्कूल व गौतम बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोहा .

वंही कैंब्रिज बीएड कॉलेज में समारोह के दौरान सत्र 22/24 के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई.सीआईटी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को तिलक लगा व आरती उतार कर उनके प्रति अपना सम्मान जताया. इसी क्रम में उपस्थित लोगों ने कैंब्रिज ग्रुप के संस्थापक व शिक्षाविद स्व डॉ बहादुर सिंह को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.वंही कैंब्रिज पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्प व उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया. संस्थानों में आयोजित कार्यक्रम में कैंब्रिज ग्रुप की चेयरपर्सन जानकी देवी, सचिव अभिषेक सिंह,प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, डॉ एन के यादव, डॉ रविंद्र कुमार, उप प्राचार्य प्रो. राशिका नवनीत सिंह, टी के नाथ, सेवा शाही समेत सभी शिक्षक व विद्यार्थी मुख्य रूप से मौजूद थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0