टाना भगतों ने रांची DC से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी

वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए सोदाग प्रखंड नामकुम में कैंप लगा कर वोटर आईडी कार्ड बनाने का निर्देश

Jan 30, 2025 - 23:34
 0  42
टाना भगतों ने रांची DC से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी


रांची के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से आज टाना भगतों ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान टाना भगतों ने उपायुक्त को अपनी मांगों से अवगत कराया। उपयुक्त ने उनकी मांगो पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया और इसके लिए सम्बंधित अधिकारी को त्वरित निर्देश दे दिए गए

वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए सोदाग प्रखंड नामकुम में कैंप लगा कर वोटर आईडी कार्ड बनाने का निर्देश

आज दिनांक- 30 जनवरी 2025 को टाना भगतों ने रांची के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात करते हुए अपनी मांगे जाति/आवासीय जन्म प्रमाण पत्र एवं भूमि सम्बंधित मामलें को रखा। जिसपर उनकी मांगो पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया इसके लिए सम्बंधित अधिकारी को त्वरित निर्देश दे दिए गए है।

कुछ टाना भगतों से उपायुक्त ने पूछा की क्या आप मतदान करते है, जिनपर उनके द्वारा बताया की हमारे में कुछ लोगों का आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड नही बना है। जिसपर उनके द्वारा ऑन स्पॉट सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए सोदाग प्रखंड नामकुम में कैंप लगा कर वोटर आईडी कार्ड बनाने का निर्देश दिया।

★ अबुआ साथी-9430328080★
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0