सरला बिरला विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय समाज के विषय में स्वामी जी के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Jan 12, 2024 - 16:40
 0  14
सरला बिरला विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के एनएसएस यूनिट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन एकेडमिक ब्लॉक में किया गया। इस अवसर पर स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विवि के प्रतिकुलाधिपति माननीय श्री बिजय कुमार दलान, माननीय कुलपति प्रो गोपाल पाठक और विवि के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी माननीय डॉ. प्रदीप वर्मा ने स्वामी जी के बताये रास्तो पर चलने का आह्वान किया।

कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय समाज के विषय में स्वामी जी के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए एनएसएस कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने स्वामी जी के विचारों के मूल मंत्र ‘स्वयं’ और ‘ईश्वर’ पर विश्वास की चर्चा की।
इस अवसर पर विवि के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0