नैतिक मूल्य हमारे जीवन में क्यों महत्वपूर्ण हैं : स्वामी शंतात्मानंद

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में अवेकेण्ड सिटिजन कार्यक्रम का आयोजन

May 8, 2024 - 15:37
 0  6
नैतिक मूल्य हमारे जीवन में क्यों महत्वपूर्ण हैं : स्वामी शंतात्मानंद

CBSE ने रामकृष्ण मिशन, गुड़गांव के सहयोग से 6 मई 2024 को सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के परिसर में अवेकेण्ड सिटिजन कार्यक्रम “प्रींसीपल्स ओरिएंटेशन ऑन वेल्यु एजुकेशन” का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री समरजीत जाना (डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग काॅर्डिनेटर, प्राचार्य, जवाहर विद्या मंदिर, रांची) और श्रीमती परमजीत कौर (डेप्युटी सिटी काॅर्डिनेटर और प्राचार्या, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची) की उपस्थिति में किया गया। सत्र के मुख्य वक्ता स्वामी शंतात्मानंद जी थे। सत्र के अन्य वक्ता डॉ. नंदिनी शेषाद्रि और डॉ. उर्मिला सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों से किया गया। सत्र की शुरुआत इस चर्चा से हुई कि नैतिक मूल्य हमारे जीवन में क्यों महत्वपूर्ण हैं तथा छात्रों को इन मूल्यों को प्रदान करना किसकी जिम्मेदारी है? अनुभवात्मक शिक्षा, कार्यप्रणाली और जीवन जीने के मॉडल और आंतरिक मूल्यों को विकसित करने पर भी चर्चा की गई। सत्र में झारखंड के विभिन्न स्कूलों के 60 से अधिक प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया।
प्रचार्या, श्रीमती परमजीत कौर ने स्कूलों में ऐसे जागरूकता बढ़ाने वाले सत्र आयोजित करने पर बल दिया, जो एनईपी 2020 के अनुरूप है और हमें अपने समाज में मूल्यों को आत्मसात करने के सार का एहसास कराता है और भविष्य के नागरिकों को हमारे मूल्यों के प्रति समर्पित होने में मदद करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0