सदानों के हित के लिए समर्पित है सविपा : एपी साहु

Aug 12, 2022 - 11:37
 0  14
सदानों के हित के लिए समर्पित है सविपा : एपी साहु

रांची। सदान विकास पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष अमेरिका प्रसाद साहू ने कहा है कि सदानों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए सविपा सतत प्रयासरत है। सदान हितों का संरक्षण सर्वोपरि है। श्री साहु ने कहा कि पार्टी की रांची जिला इकाई की ओर से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है। सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल कर सदान समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाया गया है। 

 उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के बाद से अब तक सदान वर्ग उपेक्षित रहे हैं। ‌ तकरीबन दो दशक से भी अधिक अवधि से सदान समुदाय सरकारी उपेक्षा का दंश झेलने को विवश हैं। 

  उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल सिर्फ अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए सदानों का इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन उन्हें हक दिलाने के प्रति कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब सदान समुदाय सजग हो गए हैं। उन्हें हक दिलाने की दिशा में सदान विकास पार्टी संघर्षरत है। जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0