”जेलर” की रिलीज़ के बाद सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे राँची, मिले राज्यपाल से, रजरप्पा मंदिर में की पूजा

सुपरस्टार रजनीकांत ने रामगढ़ के रजरप्पा (छिन्नमस्तिका मंदिर) में पूजा की।

Aug 17, 2023 - 15:53
 0  5
”जेलर” की रिलीज़ के बाद सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे राँची, मिले राज्यपाल से, रजरप्पा मंदिर में की पूजा

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों राँची आए हुए हैं। जैसा कि आप सब जानते हैं सुपरस्टार रजनीकांत अपनी नयी सुपर हिट फिल्म ” जेलर” से एक बार फिर से पूरी दुनिया में धूम मचा रहे हैं। प्रशंसकों की भीड़ से बचने के लिए सुपरस्टार के राँची आने की खबर गोपनीय रखी गई थी। हालाँकि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत बुधवार को ही राँची आ गये थे लेकिन, राँचीवासियों को इसकी खबर आज मिली। वो भी तब, जब झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने ट्वीट के माध्यम से रजनीकांत के राँची में होने की खबर और उनसे अपनी मुलाक़ात की तस्वीरें साझा करते हुए दी।

रजनीकांत और राज्यपाल मित्र हैं
झारखंड राजभवन में रजनीकांत और झारखंड के राज्यपाल की मुलाक़ात

राज्यपाल ने अपने ट्वीट में रजनीकांत से मुलाकात की तस्वीरों को साझा किया और रजनीकांत को भारत के महान अभिनेताओं में से एक बताया है। सुपरस्टार रजनीकांत के राँची आगमन और मुलाकात पर झारखंड के राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि , “एक महान व्यक्ति, मेरे प्रिय मित्र और भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक सुपरस्टार रजनीकांत के राँची आगमन के दौरान राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात कर बहुत खुशी हुई है। मैं झारखंड की महान धरती पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं।”

रजनीकांत ने रजरप्पा मंदिर में पूजा की  
माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में सुपरस्टार रजनीकांत संग सेल्फ़ी लेते मंदिर के पुजारी

राँची आने के बाद रजनीकांत बुधवार देर शाम राज्यपाल से मुलाकात किए। आज सुबह सुपरस्टार रजनीकांत रामगढ़ के रजरप्पा (छिन्नमस्तिका मंदिर) भी गये। रजरप्पा में उन्होंने छिन्नमस्तिका मंदिर में भगवान के दर्शन करने के साथ-साथ पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान रजरप्पा मंदिर में मौजूद कई लोगों ने सुपरस्टार संग सेल्फी ली। सुपरस्टार का जलवा ऐसा की मंदिर के पुजारी भी उनके साथ सेल्फ़ी ले रहे थे। रजरप्पा में माता के दर्शन करने के पश्चात वह वापस रांची लौट आये। आपको बता दें कि रजनीकांत अपनी नयी फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज के कुछ दिनों बाद उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के भी दर्शन करने गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0