सुबोधकांत सहाय ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के निधन पर जताया शोक,कहा कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ धराशाई हो गया

Aug 20, 2022 - 11:23
 0  8
सुबोधकांत सहाय ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के निधन पर जताया शोक,कहा कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ धराशाई हो गया

रांची। झारखंड व असम के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि सैयद सिब्ते रजी कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ के रूप में रहे। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता से कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई। वह जीवनपर्यंत कांग्रेस को सशक्त बनाने में जुटे रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि स्व.सिब्ते रजी ने बतौर राज्यपाल झारखंड और असम में अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। उनका कार्यकाल अनुकरणीय ही नहीं, बल्कि अविस्मरणीय भी रहेगा। श्री सहाय ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0