पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती समारोह में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय व यशस्विनी सहाय  

अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। सीनियर सिटीजन पार्क में स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया श्रद्धासुमन अर्पित

Aug 21, 2024 - 01:20
 0  45
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती समारोह में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय व यशस्विनी सहाय  

रांची: जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बिरसा चौक स्थित अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात वहां से पदयात्रा का शुभारंभ की गई। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एचईसी परिसर स्थित सीनियर सिटीजन पार्क तक पदयात्रा की। वहां स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ.रामेश्वर उरांव, कांग्रेस महानगर कमेटी के अध्यक्ष  डॉ.कुमार राजा, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा दीपू, कांग्रेस नेत्री सुश्री यशस्विनी सहाय, कांग्रेस नेता अमरेंद्र सिंह, कुमार गौरव, अर्चना मिर्धा, खुशबू कौर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0