बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय,श्रद्धासुमन अर्पित किया

Jul 5, 2022 - 11:48
 0  4
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय,श्रद्धासुमन अर्पित किया

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचे।
श्री सहाय ने स्व.सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर श्री सहाय ने कहा कि स्व.सिंह बिहार के लोकप्रिय राजनेता थे। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका कार्यकाल स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। उनके असामयिक निधन से काफी मर्माहत हैं।
श्री सहाय ने स्व.सिंह के पुत्र व बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह सहित अन्य परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की बेला में संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0