वृक्ष बी द चेंज संस्था के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास – 2025 की जेईई एडवांस परीक्षा में 8 छात्रों ने हासिल की सफलता

वृक्ष बी द चेंज संस्था के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास – 2025 की जेईई एडवांस परीक्षा में 8 छात्रों ने हासिल की सफलता

Jun 6, 2025 - 01:24
 0  17
वृक्ष बी द चेंज संस्था के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास – 2025 की जेईई एडवांस परीक्षा में 8 छात्रों ने हासिल की सफलता

गया जी । गया जी जिला के मानपुर पटवाटोली स्थित "वृक्ष बी द चेंज" संस्था निरंतर गरीब एवं वंचित वर्ग के छात्रों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। यह संस्था विशेष रूप से IIT-JEE एवं NEET जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों की मदद करती है। इस वर्ष 2025 की जेईई एडवांस परीक्षा में संस्था के कुल 28 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 8 छात्रों ने आईआईटी के लिए विशेष सफलता अर्जित की है, एवं अन्य छात्र Nit के लिए सफल हुए, जो कि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता संस्था के शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन एवं स्थानीय समाज के सहयोग का प्रतिफल है। संस्था से जुड़े सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षकीय कर्मियों एवं विद्यार्थियों को जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा (व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ – जदयू) तथा मगध बुनकर कल्याण सेवा समिति की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।श्री पटवा ने कहा -"मुझे अत्यंत गर्व है कि 'वृक्ष बी द चेंज' जैसी प्रेरणादायक संस्था मेरे अपने गांव पटवाटोली, मानपुर से संचालित हो रही है। यह संस्था न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रही है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और समावेशी विकास की एक सशक्त मिसाल बन चुकी है। वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा प्रदान कर यह संस्था उनके भविष्य को नई दिशा दे रही है। इस संस्था से जुड़ना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। मैं संस्था के समस्त शिक्षकों, स्वयंसेवकों, और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूं।"और अंत में यह कहता हूं किपढ़ाई पैसे से नहीं, पैशन से होती है।" जब किसी के अंदर सीखने का जज़्बा, मेहनत करने का जुनून और कुछ कर दिखाने की लगन होती है, तो संसाधनों की कमी कभी रुकावट नहीं बनती। या कहे पटवा टोली जैसे गाँव के छात्र, जहाँ सीमित साधनों के बावजूद, इंजीनियरिंग में देशभर में नाम रोशन किया। सभी छात्रों के बार-बार बधाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0