सरला बिरला के छात्रों का इंटरनेशनल मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन

students-of-sarla-birla-excelled-in-international-mee

Feb 3, 2022 - 15:43
 0  5
सरला बिरला के छात्रों का इंटरनेशनल मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन

राँची:
सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर द्वारा आयोजित नॉलेज कन्वर्जेंस आर्क-2022 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता प्राप्त की है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इंटर-स्कूल प्रतियोगिता थी जिसमें हमारे छात्रों ने 16 राज्यों, 2 युनियन टेरीटरी और 4 देशों के छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा की। बारहवीं कक्षा की अलीशा सुल्ताना को ‘एम्पैथी टर्नकोट डिबेट’ में सर्वश्रेष्ठ वक्ता के पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं ‘क्रिएटिव राइटिंग’ में कक्षा आठवीं की निश्का राज सेकेंड रनर अप रहीं। छात्रों ने अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से स्कूल का नाम रौशन किया। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर विद्यालय को गर्व है।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डाॅ. प्रदीप वर्मा ने छात्रों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0