सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

पलक केशरी 97.2% के साथ स्कूल टॉपर

May 13, 2024 - 16:44
 0  28
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। पलक केशरी 97.2% अंक के साथ स्कूल की साइंस टॉपर बनीं। साइंस की ही भूमि केशरी 97% अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं। कॉमर्स में विधि भालोटिया ने 96.8% अंक हासिल किया।  अवनि चैधरी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 95.8% अंक हासिल किए। मानवीकि संकाय में प्रतिष्ठा गुप्ता ने 95% अंक हासिल किए, तुहिना मुखर्जी ने मानविकी संकाय में 94.4% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के 47 विद्यार्थियों ने  90% से अधिक अंक प्राप्त किये। 8 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100% से अधिक  और 396 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी, जिन्होंने अपने निरंतर प्रयासों और समर्पण से स्कूल को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग और सकारात्मक मार्गदर्शन का भी  सहयोग मिला है। उन्होंने छात्रों को भविष्य की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0