सशक्त पुलिस, सुरक्षित समाज – नीतीश सरकार की नई पहल से बढ़ेगी कानून-व्यवस्था की रफ्तार: प्रकाश राम पटवा

सशक्त पुलिस, सुरक्षित समाज – नीतीश सरकार की नई पहल से बढ़ेगी कानून-व्यवस्था की रफ्तार

Jun 22, 2025 - 04:13
 0  17
सशक्त पुलिस, सुरक्षित समाज – नीतीश सरकार की नई पहल से बढ़ेगी कानून-व्यवस्था की रफ्तार: प्रकाश राम पटवा

गया जी। जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के गया जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश राम पटवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार लगातार कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधार की दिशा में सशक्त कदम उठा रहा है। अब राज्य पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है, जिससे न केवल अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी, बल्कि आमजन को सुरक्षा का नया भरोसा भी मिलेगा। श्री पटवा ने कहा कि हाल ही में बिहार पुलिस को 520 अत्याधुनिक चार पहिया वाहन और 98 मोटरसाइकिलें प्रदान की गई हैं। इससे अब जमीनी स्तर पर गश्ती, आपातकालीन कार्रवाई और अनुसंधान में गति आएगी। यह कदम दर्शाता है कि नीतीश सरकार अपराध और अराजकता के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह स्पष्ट संकल्प है— सशक्त पुलिस, सुरक्षित समाज। यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक ठोस योजना है, जो बेहतर अनुसंधान, समय पर कार्रवाई और अपराध मुक्त बिहार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। प्रकाश राम पटवा ने आगे कहा कि पिछले दो दशकों में मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, और पुलिस सुधार के क्षेत्र में जो निर्णय लिए, उन्होंने बिहार को एक सुरक्षित और विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज जब देश के अन्य हिस्सों में भी अपराध चिंता का विषय बने हुए हैं, उस समय बिहार में पुलिस को तकनीकी और भौतिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है, यह अपने आप में एक मिसाल है। श्री पटवा ने जनता से अपील की कि वे सरकार के इन प्रयासों में सहयोग करें और अपराध मुक्त बिहार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने यह भी दोहराया कि—नीतीश हैं, तो संभव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0