झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी पार्टी के अन्य पदधारियों संग मिलीं लालू प्रसाद यादव से

संगठन को मजबूत करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने का मिला निर्देश

Jun 22, 2023 - 13:10
 0  17
झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी पार्टी के अन्य पदधारियों संग मिलीं लालू प्रसाद यादव से

रांची:

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी के नेतृत्व में पार्टी से जुड़ी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश स्तर की महिला पदधारियों ने पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।
इस संबंध में रानी कुमारी ने बताया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भेंट कर उनका मार्गदर्शन लिया। मुलाकात के दौरान झारखंड में राजद को मजबूत बनाने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।
रानी कुमारी ने झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और पार्टी की अद्यतन स्थिति से भी श्री यादव को अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि श्री यादव ने टीम में शामिल महिला प्रकोष्ठ की पदधारियों को मार्गदर्शन देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। आगामी चुनाव में राजद के साथ-साथ महागठबंधन का परचम झारखंड में लहरे, इस दिशा में प्रयासरत रहने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि श्री यादव से मिलने के बाद महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी पार्टी के पदधारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी महिला नेत्रियों ने पार्टी के प्रति समर्पित रहते हुए संगठन को सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजद महिला प्रकोष्ठ पलामू की जिलाध्यक्ष रूना देवी, प्रदेश सचिव सरिता देवी, कोडरमा राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर, धनबाद राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनवारी खातून, प्रदेश सचिव गुलशन खातून, चतरा राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शारदा देवी, पलामू राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष फुलवा देवी मौजूद थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0