विधानसभा चुनाव फतह के लिए प्रदेश के नेताओं ने सिमडेगा कांग्रेस को दिया पावर बूस्टर
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त: सप्तगिरी शंकर उल्का । विधानसभा चुनाव में भाजपा का होगा सुपड़ा साफ: केशव महतो कमलेश । भाजपा को हब्बा-डब्बा में मिली थी झारखंड की सत्ता, जनता ने औकात दिखा दिया: सुबोधकांत सहाय ।
रांची/सिमडेगा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को सिमडेगा का दौरा कर जनता से संवाद के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया और सिमडेगा कांग्रेस के भीतर जीत का पावर बूस्टर दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ कांग्रेस कमिटी के सचिव व प्रदेश सह प्रभारी, सांसद सप्तगिरि शंकर उल्का, डॉ.श्रीबेला प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बालमुचू, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व सांसद धीरज साहू, रमा खलखो, विनय सिन्हा दीपू, अजय शाहदेव, अशोक चौधरी, दिलीप तिर्की, विशाल तिर्की सहित कई शीर्ष नेता सिमडेगा पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के साथ सभी आगंतुक सबसे पहले रोड शो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किए। इसके बाद सिमडेगा नगर भवन में इन्होंने संवाद आपके साथ कार्यक्रम में शिरकत किए। जहां सिमडेगा के दोनो विधानसभा क्षेत्र के पदधारी और कार्यकर्ता उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद सभी आगंतुक एक एक कर सिमडेगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए पावर बूस्टर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुक प्रदेश स्तरीय नेता बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को सता में लाने के लिए अपनी पूरी शक्ति विधानसभा चुनाव में झोंक देने की बात कही। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा कि कार्यकर्ता जनजन तक जाकर गठबंधन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएं। ये कार्य विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने में मिल का पत्थर साबित होगा।
भाजपा को जनता ने औकात दिखा दिया: सुबोधकांत सहाय
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हब्बा-डब्बा में बीजेपी को मिली थी झारखंड की सत्ता, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगन और कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास बीजेपी को उसका औकात दिखा दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का जीत कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ा दिया है। इस विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास झारखंड से बीजेपी का सूपड़ा साफ़ कर देगी।
मौके पर जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की, कोलेबिरा विधायक नमन विकासल कोंगाड़ी, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शांति बाला केरकेट्टा सहित सिमडेगा कांग्रेस के तमाम पदधारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0