नरकटियागंज में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद

नरकटियागंज में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद

Aug 26, 2025 - 00:43
 0  32
नरकटियागंज में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद

44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के एफ-समवाय नागरदेही के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर तड़के लगभग 03:45 बजे बड़ी कार्रवाई की। सीमा स्तंभ संख्या-421/1 से करीब 50 मीटर भारत क्षेत्र के अंदर नाका के दौरान एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) किशोर डेका, मुख्य आरक्षी (सामान्य) परविंदर कुमार, आ./सा. एच. लोहड़ी, आ./सा. वेदप्रकाश एवं आ./सा. सेतभान यादव के साथ ड्यूटी पर थे।

इसी दौरान नेपाल की ओर से एक व्यक्ति अपने सिर पर बोरी लेकर भारत में प्रवेश करता दिखाई दिया। जवानों को देखकर वह तस्कर बोरी फेंककर नेपाल की ओर भाग गया। जांच के दौरान बोरी से 28 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। तत्काल सूचना समवाय प्रभारी को दी गई।

बताया जाता है कि तस्कर नेपाल से भारत में गांजा लाकर बेचने की फिराक में था ताकि मोटी कमाई कर सके। बरामद गांजा को आवश्यक कार्रवाई हेतु नजदीकी भंगहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एसएसबी द्वारा लगातार सीमा पर चौकसी और तस्करी रोधी अभियान के कारण अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगा है। तस्करी में शामिल गिरोहों के बीच खलबली मची हुई है और सीमा क्षेत्र में ऐसे मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0