श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने मनाया मां शारदा देवी का जन्मदिन एवं कल्पतरु दिवस

श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के तत्वावधान में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया

Jan 7, 2024 - 15:13
 0  16
श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने मनाया मां शारदा देवी का जन्मदिन एवं कल्पतरु दिवस

ब्रह्मचर्य संघ विद्यापीठ (बीएसवी) विद्यालय, निवारणपुर स्थित श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के कार्यालय परिसर में रविवार को माता शारदा देवी का जन्म दिवस एवं कल्पतरु दिवस का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के तत्वावधान में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया एवं भक्तजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
मौके पर श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के अध्यक्ष सुकृत भट्टाचार्य, सचिव डॉ.स्मिता डे, सहायक सचिव तुषारकांति शीट,कोषाध्यक्ष तन्मय मुखर्जी, आलोक मजूमदार, डॉ. आशुतोष चटर्जी, आनंद रंजन घोष, शैवाल बनर्जी, सपन डे, असीम चक्रवर्ती, छन्दा घोष, बुला चौधरी, श्रावन्ती शीट, अर्चना चक्रवर्ती, बुला दत्ता, सोहिनी मजुमदार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0