1950 में श्री चैत्र रामनवमी महासमिति का गठन हुआ था - विजय केसरी 

वर्ष 2025 हेतु  स्थानीय बड़ा अखाड़ा में श्री चैत्र रामनवमी महासमिति के चुनाव में बसंत गोप 116 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Mar 22, 2025 - 20:07
 0  55
1950 में श्री चैत्र रामनवमी महासमिति का गठन हुआ था - विजय केसरी 

हजारीबाग रामनवमी के शोधकर्ता विजय केसरी ने कहा कि हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी के अध्यक्ष पद की गौरवशाली परंपरा में एक और नाम 'बसंत गोप' का अंकित हो गया है। वर्ष 2025 हेतु  स्थानीय बड़ा अखाड़ा में श्री चैत्र रामनवमी महासमिति के चुनाव में बसंत गोप 116 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 1950 में रामनवमी के जुलूस को व्यवस्थित ढंग से संचालन हेतु श्री चैत्र रामनवमी महासमिति का गठन  किया गया था। 1950 में  सर्वप्रथम स्वर्गीय गुरु सहाय ठाकुर को श्री चैत्र रामनवमी महासमिति का  पहला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। इस कालखंड में श्री चैत्र रामनवमी महासमिति का नाम, श्री चैत्र रामनवमी महावीर झंडा महोत्सव और श्री महावीर मंडल, हजारीबाग के नाम से जाना जाता था। महासमिति की यह बैठक हजारीबाग नगर स्थित बड़ा अखाड़ा मंदिर में हुई थी। इस बैठक की अध्यक्षता बड़ा खड़ा मंदिर के तत्कालीन महंत ने किया था। बड़ा अखाड़ा के महंत ने ही गुरु सहाय ठाकुर का नाम अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया था।  बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि हजारीबाग नगर में शहर एवं ग्रामीण  क्षेत्र से आने वाले जुलूसों को एक सीधी पंक्ति में व्यवस्थित कर समय से विसर्जन कर देना था। इसके साथ ही जुलूस पूरी तरह मर्यादित रहे। जुलूस को पंक्तिबद्ध करने के महासमिति के आदेश को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी जुलूस धारी मानेंगे। तब से लेकर अब तक यह प्रक्रिया अनवरत आज भी जारी है।
  आगे उन्होंने कहा कि 1950 से लेकर अब तक रामनवमी महासमिति के अधिकांश बैठकें बड़ा अखाड़ा में ही संपन्न हुई। कुछ बैठकें स्थानीय राधा कृष्ण पंच मंदिर में भी हुई थी । चैत्र रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्षों की  सूची निम्न है। यहां यह लिखना जरूरी हो जाता है कि श्री चैत्र रामनवमी महासमिति के कई अध्यक्ष, दो -तीन बार भी बनें थे । 1958 में रामनवमी महासमिति के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय गुरु सहाय ठाकुर,स्वर्गीय महंत बलराम दास, स्वर्गीय महंत रामदुलार दास, स्वर्गीय महंत गोमती दास, स्वर्गीय महंत रामेश्वर दास, स्वर्गीय गुरु सहाय ठाकुर, स्वर्गीय यादो बाबू, स्वर्गीय हीरालाल महाजन, स्वर्गीय पाचू गोप, स्वर्गीय टीभर गोप, स्वर्गीय कन्हाई गोप, स्वर्गीय महेश्वरी बाबू, स्वर्गीय अखौरी ब्रजेश (बच्चन बाबू), स्वर्गीय प्रशांत सहाय, स्वर्गीय दीपचंद जैन, स्वर्गीय काली साल, स्वर्गीय काली दास केसरी, स्वर्गीय राजकुमार लाल, स्वर्गीय बी.बी.लाल अधिवक्ता, स्वर्गीय सुरेश प्रसाद केसरी, स्वर्गीय काशी अग्रवाल, स्वर्गीय सुधीर सिन्हा, स्वर्गीय गणेश प्रसाद गुप्ता, इन्द्र गोप, वकील महतो, राजकुमार यादव, प्रमोद यादव, मंजीत यादव, सुनील केसरी, विजय साव, अमरदीप यादव, बबलू गुप्ता, बिगन लाल गुप्ता, यदुनाथ पांडेय, पवन लाल अग्रवाल, अनमोल कुमार साव, मनीष गोप, रंजन सहाय, विरेंद्र कुमार वीर,  सुधीर कुमार यादव, राजेश गोप, शशि केसरी, राजेश यादव, पवन गुप्ता, कुणाल यादव जीतू यादव एवं  वर्तमान अध्यक्ष बसंत गोप है ।

   

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0