सीएमपीडीआई द्वारा स्मार्ट पुनर्वास कक्षा का उद्घाटन

Mar 31, 2022 - 16:27
 0  8
सीएमपीडीआई द्वारा स्मार्ट पुनर्वास कक्षा का उद्घाटन

रांची। सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-2, धनबाद द्वारा सीएसआर के निधि से नयी पहल के तहत जीवन ज्योति स्पेशल स्कूल, बेकार बांध, धनबाद को विभिन्न सहायक उपकरण यथा हैंड किट बोर्ड, थेरेप्यूटिक बॉल, एक्सरसाइज मैट, रोलर, स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, टैबलेट आदि प्रदान किया गया। क्षेत्रीय संस्थान-2 के क्षेत्रीय निदेशक राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि स्कूल के दिव्यांग बच्चों के शारीरिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक विकास में सहायक उपकरण उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर श्री सिन्हा ने स्कूल के दिव्यांग बच्चों के लिए स्मार्ट पुनर्वास कक्षा कक्ष का भी उद्घाटन किया। मौके पर दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0