सर सय्यद एजुकेशनल मिशन का ज़ूम मीटिंग संपन्न, गरीब व प्रतिभावान छात्रों को मुफ्त कोचिंग देगी संस्था

Jul 5, 2021 - 11:20
 0  15
सर सय्यद एजुकेशनल मिशन का ज़ूम मीटिंग संपन्न, गरीब व प्रतिभावान छात्रों को मुफ्त कोचिंग देगी संस्था

रांची। सर सय्यद एजुकेशनल रेवोल्यूशन मिशन,झारखंड की ज़ूम मीटिंग झारखंड संयोजक अधिवक्ता कफिलुर रहमान की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग के मुख्य अतिथि मिशन के चेयरमैन हाजी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर सदफ नसीम थे। बैठक को संबोधित करते हुए हाजी नसीमुद्दीन ने कहा कि आगामी 2022 तक देश के 300 गरीब बच्चों को मुफ्त सिविल सर्विसेज की कोचिंग दिल्ली में दी जाएगी। साथ ही 600 गरीब छात्र-छात्राओं को नीट और जेईई की मुफ्त कोचिंग होस्टल की सुविधा के साथ दी जाएगी। जिसके लिए पूरे देश मे एंट्रेन्स टेस्ट लिया जाएगा। झारखंड में इसके लिए रांची, दुमका या गोड्डा में सेन्टर बनाया जाएगा। संस्था के डायरेक्टर सदफ नसीम ने बताया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह से ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सदफ ने यह भी बताया कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, ताकि उनका उत्साहवर्धन हो।
ज़ूम मीटिंग में वक्ता सय्यद बरकत अली ,मरगूब कुरैशी, डॉ शमशेर आलम,गुलरूह खान,मोहम्मद अहद,अधिवक्ता अब्दुल कलाम आजाद,मोहम्मद जहांगीर, सैफुल हक,के रहमान,तस्लीम हैदर ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन मरगूब क़ुरैशी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0