जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Aug 24, 2024 - 21:49
Aug 24, 2024 - 21:50
 0  39
जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

राँची : भगवान विष्णु के आठवें अवतार देवकी नंदन श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को आज जी.डी.गोयनका के प्रांगण में बहुत धूमधाम से मनाया गया। चारों ओर छोटे-छोटे कृष्ण और सुन्दर-सुन्दर राधा से गोयनका  का परिसर सुशोभित हो रहा था।प्री.प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाटिका के माध्यम से कृष्ण के जन्म की रंगारंग प्रस्तुति की। छात्रों द्वारा प्रस्तुत दहीहंडी ने कृष्ण जन्मोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन मदन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाइस चेयरमैन श्री अमन सिंह ने प्रेम के प्रतीक भगवान कृष्ण को अच्छाई और बुराई के बीच की सेतु बताते हुए कहा कि ना अच्छा समय रहता है और ना ही बुरा, तो हर व्यक्ति को प्रतिकूल परिस्थितियों  में भी अपना कर्म करते रहना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी डॉक्टर सुनील कुमार ने आज के सफल कार्यक्रम के लिए संपूर्ण गोयनका परिवार की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0