पांच डीलरों को किया गया शोकॉज, स्पष्टीकरण नहीं देने पर लाइसेंस होगा रद्द

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची (मोनी कुमारी) को ज़िले में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की मिल रही थी शिकायत। त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने राँची के कई जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण।

Jul 19, 2024 - 13:02
Jul 19, 2024 - 13:05
 0  59
पांच डीलरों को किया गया शोकॉज, स्पष्टीकरण नहीं देने पर लाइसेंस होगा रद्द

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की मिल रही शिकायत पर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची श्रीमती मोनी कुमारी द्वारा आज दिनांक 18 जुलाई 2024 को अनुभाजन क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। वार्ड संख्या-02 के जन वितरण प्रणाली दुकानों में वेइंग मशीन पर अलग से वजन (बटखरा) रख कर कम वजन कर खाद्यान्न की आपूर्ति एवं किसी को सिर्फ गेहूं तो किसी को सिर्फ चावल देने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी द्वारा विनोद कुमार सिंह (अनुज्ञप्ति सं॰-119/87), कलावती देवी (अनुज्ञप्ति सं॰-02/17) शकुन्तला देवी (अनुज्ञप्ति सं॰-46/2018) के  दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। एसओआर द्वारा तीनों डीलरों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर अनुज्ञप्ति निलंबन/रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

औचक निरीक्षण के दौरान पंकज कुमार (अनुज्ञप्ति सं॰-34/2018), प्रदीप कुमार शर्मा (अनुज्ञप्ति सं॰-25/2018) की दुकानें बंद पायी गयी। इन दोनों से भी स्पष्टीकरण की मांग की गयी, संतोषप्रद स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर अनुज्ञप्ति निलंबन/रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0