श्री महावीर मंडल, इंदिरा गांधी चौक द्वारा रामनवमी पर शोभायात्रा और अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगि

Mar 31, 2022 - 16:33
 0  8
श्री महावीर मंडल, इंदिरा गांधी चौक द्वारा रामनवमी पर शोभायात्रा और अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगि

रांची। श्रीमहावीर मंडल महानगर (इंदिरा गांधी चौक) की एक बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में रामनवमी के अवसर पर धूमधाम से शोभायात्रा निकालने और आठ अप्रैल को अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का निर्णय लिया गया।
मौके पर संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक सुनील रंजन सहाय, अध्यक्ष कृष्णा साहू (गुड्डू), कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा सहाय, महासचिव रुपेश केसरी, सचिव विजय बडाईक, संजू महतो, प्रचार मंत्री रानू चौबे, मंत्री धन्जु नायक, उपाध्यक्ष अभय सिंह, गणेश घोष, विक्की शर्मा, दीपक चौधरी, लालू यादव, सह मंत्री आकाश चौधरी, रंजीत ठाकुर, विशाल सिंह मनोनीत किए गए। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य राम उराव, मंटू शर्मा, सोनू साहू व अमन श्रीवास्तव बनाए गए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सरहुल और रामनवमी पर्व के मौके पर शोभायात्रा निकालने संबंधी आदेश दिए जाने पर मंडल की ओर से बधाई दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0