शिव शक्ति होम मेकिंग सोल्यूशन (गोदरेज इंटीरियो एक्सक्लूसिव शोरूम) ने मनाया पहला वर्षगाँठ।

अपने पहले वर्ष में ही शिव शक्ति होम मेकिंग सोल्यूशन ने झारखंड का नंबर वन शोरूम होने का गौरव प्राप्त कर लिया है। गोदरेज कंपनी ने इसे झारखंड के बेस्ट शोरूम के सम्मान से नवाज़ा है।

Feb 16, 2024 - 11:50
 0  14
शिव शक्ति होम मेकिंग सोल्यूशन (गोदरेज इंटीरियो एक्सक्लूसिव शोरूम) ने मनाया पहला वर्षगाँठ।

राँची के हटिया में स्थित गोदरेज इंटिरियो का यह एक्सक्लूसिव शोरूम अपने प्रथम वर्षगाँठ के ख़ास अवसर पर ग्राहकों को 30 प्रतिशत की छूट दे रहा है।

शिव शक्ति होम मेकिंग सोल्यूशन के संचालक विजय कुमार सिंह सहित उनके पुत्र विकास कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों ने कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रत्नेश कुमार झा, अनमोल कुमार, हेमंत कुमार, राजीव प्रकाश, रोबिन राज समेत कई लोगों की उपस्थिति में केक काटकर सालगिरह की ख़ुशियाँ मनाई।
अपने पहले वर्ष में ही शिव शक्ति होम मेकिंग सोल्यूशन ने झारखंड का नंबर वन शोरूम होने का गौरव प्राप्त कर लिया है। गोदरेज कंपनी ने इसे झारखंड के बेस्ट शोरूम के सम्मान से नवाज़ा है।
आपको बता दें की गोदरेज इंटीरियो फर्नीचर और फ़र्निशिंग के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है, जो पिछले कई वर्षों से ग्राहकों को एक उचित क़ीमत पर क्वालिटी प्रोडक्ट देकर संतुष्ट करती आ रही है।
शिव शक्ति होम मेकिंग सोल्यूशन अपने सालगिरह के इस मौक़े पर शहर में पहली बार रिमोट संचालित बेड की लांचिंग की, जिसकी क़ीमत 1 लाख 30 हज़ार है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया की इस तरह के बेड राँची में सिर्फ़ यहीं उपलब्ध हैं।
इस मौक़े पर सभी ग्राहकों को हर ख़रीदारी पर छूट के अलावा एक निश्चित उपहार दिया जा रहा है। यहाँ पर ग्राहकों को मात्र 2999 रुपये में रिक्लाइनर पाने का बेहतरीन मौक़ा दिया जा रहा है। इंटीरियर की विशाल रेंज के साथ बेहतरीन सोफा सेट मात्र 25 हज़ार से शुरू और डाइनिंग मात्र 26 हज़ार से शुरू है, जो हर ख़रीदारों की पहुँच में होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0